Skip to main content

ओला उबर में अपनी गाड़ी लगाना क्या वाकई फ़ायदे का सौदा हैं?

आजकल ज्यादातर लोग नौकरी से ज्यादा व्यवसाय की तरफ़ आकर्षित होने लगे हैं। 


दोस्तों ओला उबर में गाड़ी लगा कर पैसा कमाना हमेशा से ही एक लोगो का पहला व्यापारिक विकल्प रहता हैं पर क्या ये व्यापार सही में उतना ही फ़ायदेमंद हैं जितना आकर्षक ये दिखता हैं? आज हम इसका पूरा विश्लेषण करेंगे

निवेश कितना होगा ?

अगर आप एक वैगन आर फाईनेंस कराते हैं तो ऑन रोड उसकी कीमत करीब 7 लाख के आस पास होगी और अगर आप 2 लाख डाउन पैमेंट् कर के 5 लाख रुपए फ़ाइनेंस कराते हैं तो करीब 13000 रुपए के आस पास किस्त बनेंगी 5 वर्ष के लिए यानि आपको गाड़ी आपको पड़ेगी 980000* रुपए की। 

*आपके शहर के हिसाब से ऑन रोड़ कीमत अलग हो सकती हैं

ओला उबर में रजिस्ट्रेशन कैसे होगा। 

इसके लिए आप ऑनलाइन ख़ुद से रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं या आप उनके ऑफिस में जा कर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

उबर पार्टनर रजिस्ट्रेशन लिंक

उसके लिए आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी। 

गाड़ी के डॉक्यूमेंट:

आर सी

परमिट

बीमा 

रोड़ टैक्स

गाड़ी मालिक के डॉक्यूमेंट:

पैन कार्ड

आधार कार्ड 

कैंसल चेक/ बैंक पासबुक 

पासपोर्ट साइज़ फोटो

पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट

Note : इस पूरी प्रक्रिया में 10 से 15 दिन का समय लग सकता हैं। 

ओला उबर से कमाई कितनी होगी

आज के समय में अगर आप 10–12 घंटा गाड़ी चलाते हैं तो करीब 2500-3000 रुपए का काम होगा।

हम आपको अब कमाई पूरा विवरण समझाते

हम औसत प्रतिदिन का बिज़नेस3000 मान लेते हैं। और मान लेते हैं आप महीने में 25 दिन गाड़ी चलाएंगे। उस हिसाब से आपके पूरे महीने का बिज़नेस ₹75000 का होगा। 


यहाँ पर बीमा, रोड टैक्स, कमिशन और सर्विसिंग के खर्च को प्रतिदिन के हिसाब से बाँट दिया हैं ताकि आपको सही कमाई पता चल सकें।

अब आपका एक दिन का काम हुआ ₹3000 का

इसमें इंधन का खर्चा -700 रुपए

बीमा प्रतिदिन -60 रुपए

रोड़ टैक्स प्रतिदिन -53 रुपए

सर्विसिंग प्रतिदिन - 50 रुपए

किस्त प्रतिदिन - 600 रुपए

कमीशन 20%- 600 रुपए

3000–700–60–53–50–600-600= ₹1037 आपके हाथ मे आएंगे ₹937*25 = ₹23425

आप ख़ुद गाड़ी चलाएंगे तब आपकी महीने की कमाई होगी ₹23425 

अगर आप ड्राइवर रखते हैं तो उसकी सैलरी कम से कम 15000 तक होगी। 

5 साल बाद आपके गाड़ी की री सेल वैल्यू क्या होगी?

आपने गाड़ी 9.8 लाख की ली थी और 5 साल बाद आपको अपनी टैक्सी गाड़ी की री सेल वैल्यू करीब उस समय के वास्तविक कीमत का 30-35% मिलेगा यानी 2 से 2.5 लाख रुपए

टैक्सी गाड़ी की री सेल वैल्यू भी अच्छी नहीं मिलती

निष्कर्ष : वर्तमान समय में ओला उबर में गाड़ी लगाना कोई अच्छा निवेश नहीं हैं। 

दोस्तों हमने अपने इस व्लॉग पोस्ट के माध्यम से लोगो को बिज़नेस की सही जानकारी देने का प्रयास किया हैं और इसमें दी गई जानकारी इस व्यापार से जुड़े वास्तविक लोगो से ली गई हैं आपको ये लेख कैसा लगा हमें कंमेंट कर के जरूर बताएं। और आप किसी खास बिज़नेस के बारें में जानकारी चाहते हैं तो हमें जरूर लिखें। 


Comments

Popular posts from this blog

आख़िर ट्रैवलर्स की पहली पसंद क्यों बना आईडीएफसी फर्स्ट स्लेक्ट् क्रेडिट कार्ड ? जानिये इसकी 5 प्रमुख विशेषताएँ।

आईडीएफसी फर्स्ट स्लेक्ट् क्रेडिट कार्ड  को अभी बाजार में आए ज्यादा दिन नहीं हुए पर इस क्रेडिट कार्ड ने अपनी कुछ खासियत के चलते मार्केट में अच्छी खासी जगह बना ली हैं तो आइये नज़र डालते  आईडीएफसी फर्स्ट स्लेक्ट् क्रेडिट कार्ड  के 5 प्रमुख विशेषताओं पर।   Apply करने के लिए यहाँ क्लिक करें  1. डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज में कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस 4 प्रति तिमाही : आईडीएफसी फर्स्ट स्लेक्ट् क्रेडिट कार्डधारक डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज तथा रेलवे लाउंज में प्रति तिमाही 4 बार तक कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस का आनंद ले सकते हैं। यह लगातार यात्रा करने वालों के लिए एक फ़ायदे का सौदा हो सकता है। 2. सड़क के किनारे सहायता और यात्रा बीमा:  , आईडीएफसी फर्स्ट स्लेक्ट् क्रेडिट कार्ड  अपने कार्डधारकों को सड़क के किनारे सहायता ( Road Side Assitance ) और यात्रा बीमा( Travel Insurance ) भी प्रदान करता है, जो उनलोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अक्सर कार या विमान से यात्रा करते हैं। 3. लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड:  आम तौर पर जिन कार्ड पर इतनी सुविधा मिलती है...

5 लाख तक सीधा आपके बैंक खाते में ! बिना किसी डॉक्यूमेंट के

नमस्ते दोस्तों, आज के लेख में हम बात करेंगे Cred app के   CRED Cash के बारे में ।  Cred App  क्या हैं? जैसा की आप सभी जानते होंगे Cred App एक वित्तीय सेवा है जो भारत के सभी प्रमुख बैंकों के साथ संबद्ध है। इस ऐप के माध्यम से आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान के अलावा, आप इस ऐप के माध्यम से बिल भुगतान, खरीदारी ,रिचार्ज , खाते का बैलेंस चेक इस Cred app से कर सकते हैं। आपको अलग अलग app की आवश्यकता नहीं हैं।  इसके अलावा भी  Cred app पर कई तरह के शॉपिंग पर औफर्स और  कूपन भी मिलते हैं साथ ही कई स्पिन एंड वीन गेम भी हैं जिसे खेल कर आप कई डिस्काउंट कूपन जीत सकते हैं Cred cash देता हैं आपको 5 लाख तक की लिमिट क्या आपको पता हैं की आप 24*7 में कभी भी 5 लाख*  रुपए तक Cred app से 2 मिनट में अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं ।  Cred cash आइये इसके बारे में अच्छे से समझते हैं।  Cred app  हमें एक और सुविधा प्रदान करता हैं जिसका नाम हैं  Cred Cash   कई बार हमें अचानक से पैसें की आवश्यकता पड़ जाती हैं और हम कई वित...

ओला देती हैं टैक्सी के लिए 3 महीने के बीमा का विकल्प: बजट फ्रेंडली विकल्प की विस्तारपूर्वक जानकारी

 सुरक्षा हैं  प्राथमिकता  हर टैक्सी ड्राइवर के लिए सुरक्षा प्राथमिकता होती है। अपनी ओला टैक्सी व्यवसाय की सुरक्षा के लिए, आपको एक बीमा पॉलिसी की आवश्यकता हमेशा रहती है। ओला टैक्सी के लिए 3 महीने का बीमा प्लान आपको सुरक्षित रखने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।  प्रीमियम की राशि ओला से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें  बीमा प्रीमियम की ज्यादा दर निजी कार की तुलना में टैक्सी कार की प्रीमियम ज्यादा होती है एक आम चिंता हैं जिसका सामना टैक्सी चालकों को करना पड़ता हैं , इसी समस्या को ध्यान में रख कर ओला ने कई बीमा कंपनियों से विशेष अनुरोध कर के 3 महीने और 6 महीने का भी बीमा उपलब्ध कराया हैं।  आवश्यकताओं के अनुसार विकल्पों की तुलना टैक्सी चालकों की आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए यहाँ पर आपको कई विकल्प भी मिल जाते हैं आपको विभिन्न बीमा कंपनियों की बीमा पॉलिसीज़ की विशेषताओं, शर्तों, कवरेज लिमिट्स, और नियमों की जांच करनी चाहिए। इससे आपको सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित बीमा योजना का चयन करने में मदद मिलेगी।  प्रीमियम की राशि ओला से जानने के लिए यहाँ क्लिक क...